DniNews.Live

उदय प्रताप कॉलेज छात्र हत्या: NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन:गाजीपुर में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र सूर्यकांत प्रताप सिंह की हत्या के विरोध में NSUI गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सरजू पांडेय पार्क में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती हिंसा पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी गाजीपुर को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। NSUI जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार राय ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन-प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुंदन खरवार ने भी प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों में बढ़ रही हिंसक घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शम्भू सिंह कुशवाहा ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में NSUI के जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव, रुद्र तिवारी, शिवम पटेल, शिवप्रकाश राय, बिजेंद्र यादव, रौनीत राय, चंद्रहंस यादव, सन्नी सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी गाजीपुर के अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *