भास्कर न्यूज|दरभंगा केंद्रीय कृषि विवि द्वारा जारी मौसम बुलेटिन संख्या–93 के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 17 से 21 दिसंबर तक मौसम सामान्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान ठंड में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि सुबह के समय हल्की से मध्यम कुहासा छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, 20-21 दिसंबर के आसपास पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जा सकता है। हवा की औसत गति 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के मुताबिक सापेक्ष आर्द्रता सुबह के समय 85 से 95 प्रतिशत और दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत के बीच रह सकती है। पिछले तीन दिनों के आंकड़ों के अनुसार क्षेत्र में औसत अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री तथा न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वातावरण शुष्क बना रहा। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम दर्ज किया गया।
https://ift.tt/mD1PrfU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply