उत्तराखंड के पहाड़ों में आज यानी सोमवार दोपहर को भारी बर्फबारी हुई है। पहाड़ पूरी तरह से सफेद नजर आ रहे हैं। चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी जारी है, जिससे आज रात से पूरे प्रदेशभर में ठंड बढ़ जाएगी और कल से पहाड़ी इलाकों में पाला गिरेगा। उत्तराखंड के 3 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल है। वहीं आज केदारनाथ और बद्रीनाथ में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ में तो तापमान माइनस 17°C और बद्रीनाथ में माइनस 14°C चल गया है। मौसम की PHOTOS… इधर ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार में हल्की धुंध दिखी। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में सुबह के समय उथला कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना जताई गई है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक सुबह और शाम की तपन कम होने लगी है। पहाड़ी में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों जैसे चमोली के बदरीनाथ क्षेत्र, पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी गांवों और उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में हल्की बर्फ गिरने के आसार हैं। यह बदलाव पहाड़ी ठंड को और तेज कर सकता है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि रात और सुबह का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हो सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। हल्की धुंध और कोहरे की स्थिति भी मैदानी क्षेत्रों में देखी जा सकती है। देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ से लेकर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग 25°C और न्यूनतम तापमान 8°C के आसपास रहने की उम्मीद है। शहर में ठंड का असर सुबह और देर शाम बढ़ेगा। रविवार को ऐसा रहा तापमान
मौसम विभाग के बीते रविवार के आंकड़े बताते हैं कि कई पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि मैदानी इलाकों में रात का तापमान औसत से कम दर्ज हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। ऊंचाई वाले इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। हल्की बर्फबारी के चलते सड़कों पर फिसलन की संभावना बढ़ सकती है। वहीं मैदानी जिलों में लोगों को ठंड से बचाव के लिए सुबह-शाम ज्यादा गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने की जरूरत होगी।
https://ift.tt/67f3JPi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply