DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

उखड़ी सड़कों से परेशान महिलाओं ने नगर निगम घेरा:लखनऊ में प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- स्मार्ट सिटी सिर्फ कागजों में है, कूड़ा नहीं उठता

लखनऊ नगर निगम मुख्यालय का साउथ सिटी वूमेन एसोसिएशन ने घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। साउथ सिटी की बदहाल सड़क, सफाई, सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों को लेकर गुस्सा जताया। महिलाओं ने कहा कि लखनऊ कागजों में स्मार्ट सिटी है। मेयर को सौंपा ज्ञापन प्रदर्शन में शामिल मीना अवनीश ने कहा कि साउथ सिटी पूरी तरीके से बदहाल है। 2 सालों से कूड़ा नहीं उठा है। सड़कों पर झाड़ू महीने में एक या दो बार ही लगती है। लंबे समय से हम लोग नगर निगम से सफाई व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज हम लोगों ने नगर निगम पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद महापौर से मुलाकात हुई। मेयर ने आश्वासन दिया है सफाई हो जाएगी। टूटी सड़कें बनवाने के लिए मना कर दिया है। सड़कों के लिए बजट की बात कह कर इनकार कर दिया। मीना अवनीश ने कहा कि 2 सालों से शिकायत दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। घरों में कैद होने पर लोग मजबूर अनीता सिंह ने कहा कि साउथ सिटी जैसी कॉलोनी का बुरा हाल है । लखनऊ नगर निगम कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। पूरा इलाका परेशान है। कहने को लखनऊ स्मार्ट सिटी है। स्वच्छता में तीसरा रैंक मिला है। मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है। हम लोग हाथ जोड़कर अधिकारियों से विनती करते हैं कि वह हमारे इलाके में आए और वहां की स्थिति देखें। टूटी हुई सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। कूड़े की वजह से सांस लेना ऐसे में घरों में कैद होने पर मजबूर हैं। क्षेत्र में समस्याओं का अंबार नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि एक हाउसवाइफ के रूप में घर छोड़कर प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल है। मगर अपनी परेशानियों से निजात पाने के लिए हम लोग यहां आए हैं। कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुख्य रूप से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे जिसके कारण अक्सर हादसे हुआ करते हैं। खाली प्लॉट जिसको लोगों ने कूड़ा घर बना दिया है, जिस वजह से वहां सांप बिच्छू जैसे तमाम जीव-जंतु पल रहे हैं। ऐसी जगह पर रहते हुए भी डर लग रहा है। खुले हुए गंदे नाले हैं, जिसकी कोई सफाई नहीं होती और वह हादसों को दावत दे रहे हैं। स्ट्रीट लाइट एक बड़ी समस्या है जहां शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा हो जाता है और इसकी वजह से क्राइम भी बढ़ रहा है।


https://ift.tt/Xpj3zkA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *