उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फुटकर दुकानों के आवंटन की दूसरे चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी है। इस चरण में प्रदेशभर की अवशेष और नवसृजित कुल 1506 देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इनमें से 171 दुकानें लखनऊ जिले में हैं। आबकारी विभाग के अनुसार, पहले चरण की ई-लॉटरी और नवीनीकरण प्रक्रिया के बाद बची दुकानों के लिए अब इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही संचालित होगी, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। 6 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन विभाग ने आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल तय की है। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 👉 https://ift.tt/u1laigG पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, पारदर्शिता पर जोर नई व्यवस्था के तहत ई-लॉटरी सिस्टम लागू किया गया है, जिससे मानव हस्तक्षेप कम होगा और आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सकेगी। तकनीकी रूप से सुरक्षित इस सिस्टम के जरिए तय समय-सारणी के अनुसार दुकानों का आवंटन किया जाएगा। आवेदन से पहले नियम जरूर पढ़ें विभाग ने आवेदकों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले सभी नियम व शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

Leave a Reply