![]()
ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत:मुजफ्फरनगर टोल पर हादसा, पत्थर से बिगड़ा संतुलन, CCTV में कैद
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में शामली-मुजफ्फरनगर रोड स्थित जगाहेड़ी टोल प्लाजा पर मंगलवार को एक ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में रिक्शा में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, टोल प्लाजा से गुजरते समय ई-रिक्शा के पहिए के नीचे अचानक पत्थर आ गया। इससे रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। मृतक की पहचान अलमासपुर निवासी गजे सिंह पुत्र तारा के रूप में हुई है, जो रिक्शा के नीचे दब गए थे। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मचारियों और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट जाता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टोल के पास सड़क पर पड़े पत्थर के कारण रिक्शा का संतुलन बिगड़ा और हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply