ईस्टर पर मंत्री ने लिया भाग, लोगों को दी शुभकामनाएं:लोगों ने किया स्वागत, मंत्री बोले-ईसामसीह ने दुश्मनों से भी बदला नही लेने की बात कही थी
![]()
ईस्टर पर मंत्री ने लिया भाग, लोगों को दी शुभकामनाएं:लोगों ने किया स्वागत, मंत्री बोले-ईसामसीह ने दुश्मनों से भी बदला नही लेने की बात कही थी
शाहजहांपुर में ईस्टर के अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और प्रदेशवासियों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं। यह प्रार्थना सभा भोर फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में वित्त मंत्री के साथ भोर फाउंडेशन की अध्यक्ष स्वाति सिंह भी मौजूद थीं। ईसाई समुदाय और स्वाति सिंह ने मंत्री खन्ना का गर्मजोशी से स्वागत किया। विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना प्रार्थना सभा में दुनिया में चल रहे युद्धों और संघर्षों को देखते हुए विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईस्टर पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि आज ईसा मसीह के विचारों को दुनिया भर में फैलाने की आवश्यकता है, ताकि पूरी दुनिया में शांति बनी रहे। सत्य, प्रेम और अहिंसा का संदेश मंत्री खन्ना ने कहा कि ईसा मसीह ने प्रेम, करुणा, दया और क्षमा का संदेश दिया था, यहां तक कि दुश्मनों से भी बदला न लेने की बात कही थी। उन्होंने कहा, “सत्य, प्रेम और अहिंसा में अपार शक्ति है। यदि संपूर्ण विश्व इन सिद्धांतों को अपना ले, तो एक शांतिपूर्ण माहौल बन सकता है, जिसकी आज पूरी दुनिया को इच्छा है।”
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
