ईरान से संबंध बिगड़ने पर ऊर्जा संकट- प्रमोद तिवारी:बोले- भारत में भी इसका प्रभाव अब स्पष्ट रूप से महंगाई के रूप में दिखाई दे रहा
![]()
ईरान से संबंध बिगड़ने पर ऊर्जा संकट- प्रमोद तिवारी:बोले- भारत में भी इसका प्रभाव अब स्पष्ट रूप से महंगाई के रूप में दिखाई दे रहा
प्रतापगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान जैसे पुराने मित्र देश के साथ संबंध खराब होने के कारण भारत को ऊर्जा संकट और महंगे पेट्रोल-डीजल का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय हालातों पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने ईरान, अमेरिका और खाड़ी देशों के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत में भी इसका प्रभाव अब स्पष्ट रूप से महंगाई के रूप में दिखाई दे रहा है। प्रमोद तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति में संतुलन की कमी है, जिसके कारण भारत के पारंपरिक रिश्ते कमजोर हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से ईरान का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि भारत के संबंध बेहतर होते, तो वैश्विक संकट के बावजूद देश को गैस और पेट्रोल की आपूर्ति में प्राथमिकता मिल सकती थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को किसी देश के धर्म या आंतरिक मामलों के आधार पर नहीं, बल्कि अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर संबंध बनाए रखने चाहिए। तिवारी के अनुसार, मौजूदा सरकारी नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है, जो चिंता का विषय है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
