DniNews.Live

ईद पर ‘धुरंधर 2’ को देखने सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़:दर्शकों ने कहा– 3-4 घंटे कब बीत गए पता ही नहीं चला , पहले पार्ट से ज्यादा दमदार कहानी

‘धुरंधर पार्ट 1’ की जबरदस्त सफलता के बाद रिलीज हुई ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के ईद के मौके पर शहर में अधिक्तर शो फुल रहे । सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। ईद के दिन फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों ने बताया कि ‘धुरंधर 2’ काफी ज्यादा एंगेजिंग है और 3 से 4 घंटे कब गुजर गए, इसका पता ही नहीं चला। दर्शकों के मुताबिक फिल्म में कई बड़े ट्विस्ट हैं, जो अंत तक बांधे रखते हैं। लोगों ने कहा कि पहले पार्ट के बाद उन्हें इस सीक्वल का बेसब्री से इंतजार था और यह उम्मीदों पर खरा उतरा। फिल्म के किरदारों की बात करें तो रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। हालांकि, दर्शकों के बीच अभी भी पहले पार्ट का विलेन ‘रेहमान डकैत’ चर्चा में बना हुआ है। कई दर्शकों का मानना है कि यह पार्ट पहले से ज्यादा इंटरेस्टिंग और दमदार है और इसके रिकॉर्ड भी तोड़ सकता है। 70-80% शो फुल, एडवांस बुकिंग भी तेज बुढ़ाना गेट स्थित एनवाई सिनेमा के मैनेजर विनोद कौशिक ने बताया कि ईद के दिन 70 से 80 प्रतिशत तक शो फुल रहे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों के लिए भी 30 से 40 प्रतिशत एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ईद के दिन यहां फिल्म के कुल 8 शो लगाए गए, जिनमें से अधिकांश हाउसफुल रहे। टिकट दर सुबह के शो के लिए 270 रुपए और दोपहर 12 बजे के बाद 380 रुपए रखी गई है। क्रेज बढ़ा तो 6 से 10 किए शो वहीं, शॉप्रिक्स मॉल स्थित वेव्स सिनेमा के मैनेजर संजीव ने बताया कि ईद के दिन उनके यहां फिल्म के 10 शो चलाए गए। शुरुआत में बुधवार को 6 शो रखे गए थे, लेकिन दर्शकों की भीड़ को देखते हुए गुरुवार से शो बढ़ाकर 10 कर दिए गए। उन्होंने बताया कि रविवार तक सभी शो हाउसफुल हैं। यहां टिकट की कीमत 380 से 410 रुपए तक है। पहला शो सुबह 9 बजे और आखिरी शो रात 10:55 बजे का रहा। दोनों सिनेमाघरों के अनुसार, जिस तरह ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में भी फिल्म के शो लगातार फुल रहने की संभावना है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *