लखनऊ में ईद-उल-फितर के अवसर पर शहर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाती रही है। नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन सुबह 6 बजे से आवश्यक्तानुसार नमाज समाप्ति तक लागू रहेगा। सीतापुर रोड से वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिग तिराहे के बजाए डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बांये मुड़कर चौराहा नं 8 निरालानगर से आईटी होकर गुजर सकेंगे। पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से वाह पक्कापुल (टीले वाली मस्जिद) के बजाए पक्का पुल से पहले तिराहे से बंधा रोड या नया पक्कापुल होकर गुजर सकेंगे। हरदोई रोड, बालागंज की तरफ बडे़ वाहन, रोडवेज, सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद के बजाए कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा होकर गुजर सकेंगी। कोनेश्वर चौराहे से वाहन घंटाघर, बडा इमामबाडा के बजाए कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा, शाहमीना तिराहा या नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी), नया पुल होकर गुजर सकेंगे । नीबू पार्क (रूमीगेट पुलिस चौकी) चौराहा से वाहन बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद के बजाए कोनेश्वर चौराहा या नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर गुजर सकेंगे। नीबू पार्क ओवरब्रिज से उतरने वाले वाहन रूमी गेट के बजाए चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर गुजर सकेंगे। चौक चौराहे से वाहन नीबू पार्क चौराहे के बजाए कोनेश्वर चौराहा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा होकर गुजर सकेंगे। मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे से वाहन फूलमंडी, खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज, नीबू पार्क चौराहे के बजाए मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर गुजर सकेंगे। शाहमीना तिराहे से वाहन पक्कापुल टीले वाली मस्जिद के बजाए मेडिकल कॉलेज, डालीगंज पुल, आई0टी0 होकर गुजर सकेंगे। डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल के बजाए आई0टी0 चौराहा, कपूरथला, पुरनिया होकर गुजर सकेंगे। शाहमीना तिराहे से कैसरबाग, हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बस पक्का पुल के बजाए शाहमीना तिराहे से बांये मेडिकल कॉलेज चौराहा, चौक चौराहा, कोनेश्वर चौराहा होकर गुजर सकेंगी। एवरेडी तिराहे से कर्मशल वाहन मिल एरिया के बजाए मवैया ओवरब्रिज, लंगडा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम होकर गुजर सकेंगे। मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाजियों के वाहन गुजर सकेंगे। बुलाकी अड्डा तिराहे से लाल माधव (हैदरगंज) की ओर नमाजियों के वाहन गुजर सकेंगे। लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ नमाजियों के वाहन गुजर सकेंगे। नाका से ऐशबाग की ओर नमाजियों के वाहन गुजर सकेंगे। अन्य वाहन चालक रकाबगंज पुल, नत्था तिराहा, मवैया होकर गुजर सकेंगे। यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नमाजियों के वाहन गुजर सकेंगे। यहियागंज वाटर वर्क्स रोड से ऐशबाग ईदगाह की ओर नमाजियों के वाहन गुजर सकेंगे। अन्य वाहन चालक यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा होकर गुजर सकेंगे। रकाबगंज पुल चौराहे से वाहन नक्खास, यहियागंज के बजाए नाका, मेडिकल कॉलेज होकर गुजर सकेंगे। राजेन्द्र नगर चौराहे से वाहन ऐशबाग ओवरब्रिज, ईदगाह के बजाए मोतीनगर होकर गुजर सकेंगे। राजेंद्र नगर चौराहे, ऐशबाग ओवरब्रिज से वाहन ईदगाह के बजाए मोतीनगर होकर गुजर सकेंगे। बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से वाहन ईदगाह के बजाए बाबूलाल हलवाई चौराहा होकर गुजर सकेंगे। मूक-बधिर व रस्तोगी इंटर कॉलेज से वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। पीली कॉलोनी के अंदर सभी मार्गों से वाहन ईदगाह माह पर नहीं जा सकेंगे। एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। मोतीझील कॉलोनी से वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। अंजुमन चौराहा से वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे।

Leave a Reply