DniNews.Live

ईद-उल-फितर पर नेताओं ने दी बधाई:हरदोई में भाईचारे और सद्भाव का दिया संदेश, मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील

ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जनता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईद की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए और समाज में प्रेम, भाईचारा व सद्भाव को मजबूत करे। उन्होंने सभी के सुखी और स्वस्थ रहने की कामना की। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, रामज्ञान गुप्ता और शाहाबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने भी ईद की मुबारकबाद दी। इन सभी नेताओं ने अपने संदेश में ईद को आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया। इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडे ने भी जनपदवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में भाईचारे को और मजबूत करने का अवसर है। नेताओं ने अपने संदेशों में लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की, ताकि समाज में शांति और सौहार्द बना रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *