DniNews.Live

ईद-उल-फितर और रामनवमी पर कानपुर में अलर्ट:DCP सेंट्रल-ईस्ट ने मस्जिदों का निरीक्षण किया, पीस कमेटी बैठक का आयोजन


                 ईद-उल-फितर और रामनवमी पर कानपुर में अलर्ट:DCP सेंट्रल-ईस्ट ने मस्जिदों का निरीक्षण किया, पीस कमेटी बैठक का आयोजन

ईद-उल-फितर और रामनवमी पर कानपुर में अलर्ट:DCP सेंट्रल-ईस्ट ने मस्जिदों का निरीक्षण किया, पीस कमेटी बैठक का आयोजन

कानपुर में आगामी ईद-उल-फितर और रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त सेंट्रल और पूर्वी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में निरीक्षण कर सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। DCP सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना बजरिया क्षेत्र स्थित मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों और प्रबंधन समिति से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नमाज के दौरान नमाजियों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त अर्चना सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मूलगंज क्षेत्र की मस्जिदों का भी निरीक्षण वहीं, DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने थाना मूलगंज क्षेत्र में गफ्फार, सूबेदार, मरकज, जुगन और बख्शु प्यादा मस्जिदों का निरीक्षण किया। उन्होंने इमामों, प्रबंधन समितियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भाईचारा बनाए रखने की अपील डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। रामनवमी शोभायात्रा रूट का निरीक्षण आगामी रामनवमी को देखते हुए शोभायात्रा के निर्धारित मार्ग का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। जाजमऊ में पीस कमेटी बैठक थाना जाजमऊ क्षेत्र में डीसीपी पूर्वी ने धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक की। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही ईदगाह दादा मियां मजार का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस प्रशासन का कहना है कि दोनों त्योहारों को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *