![]()
इस्माईल नेशनल कॉलेज में मैत्री एलुमनाई कार्यक्रम का समापन:सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह , अतिथियों ने छात्राओं को करियर और आत्मविश्वास के दिए टिप्स
इस्माईल नेशनल महिला पी.जी. कॉलेज में मंगलवार को सात दिवसीय ‘मैत्री एलुमनाई कार्यक्रम’ का समापन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. अनीता राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ कॉलेज की रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. मधु वाजपेयी मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. चुन्नी रस्तोगी, शिवाली मुकुट, डॉ. भावना शर्मा, सुषमा गुप्ता, नंदिनी रस्तोगी सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। प्राचार्य ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। डॉ. चुन्नी रस्तोगी ने “मोहे छेड़ो ना नंद के लाल” और सुषमा गुप्ता ने “पान खायो सैंया हमारे” गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कैरियर निर्माण, आत्मविश्वास और जीवन की चुनौतियों से निपटने के टिप्स दिए। अंत में संयोजिका डॉ. शाजिया ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. वंदना भारद्वाज, निशा गुप्ता सहित अन्य प्रवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply