DniNews.Live

इटावा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत दौड़:महिला आरक्षियों ने नारी सुरक्षा, सम्मान का संदेश दिया, विधायक और एसएसपी के दिखाई हरि झंडी

इटावा में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गुरुवार को “रन फॉर एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक सरिता भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस दौड़ में महिला आरक्षियों और पुलिस अधिकारियों ने भाग लेकर नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया। महिला सशक्तिकरण को मिला बढ़ावा मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में विधायक सरिता भदौरिया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। प्रतिभागियों में दिखा उत्साह दौड़ में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर/लाइन्स आयुषी सिंह सहित रिक्रूट महिला आरक्षियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने अनुशासन और जोश के साथ दौड़ पूरी करते हुए यह संदेश दिया कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। रूट और अधिकारियों की मौजूदगी दौड़ की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन से होकर मोतीझील चौराहा, डीएम चौराहा और एसएसपी चौराहा से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस दौड़ में क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने स्वयं भाग लेकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी यातायात रामगोपाल शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *