DniNews.Live

इटावा में खाली सिलेंडर लेकर DM आवास पहुंचे लोग:एक सप्ताह से बुकिंग के बावजूद गैस नहीं मिली, नहीं हो सकी मुलाकात

इटावा में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा उस समय सामने आ गया, जब रविवार को करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग खाली गैस सिलेंडर लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। एक सप्ताह से ज्यादा समय से बुकिंग के बावजूद गैस न मिलने से नाराज लोगों ने डीएम से मिलने की कोशिश की, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी और कर्मचारियों ने समझाकर वापस भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने गैस न मिलने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। गैस न मिलने से लोग परेशान इटावा शहर में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर शहर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग मोटरसाइकिल और स्कूटी पर खाली गैस सिलेंडर लेकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। यह तस्वीरे सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है। लोगों का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही गैस बुकिंग कर दी थी, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है, जिससे घर का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
डीएम से नहीं हो सकी मुलाकात शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला। डीएम आवास पर मौजूद कर्मचारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि अधिकारी एक तरफ जिले में गैस की कोई कमी न होने की बात कर रहे हैं, जबकि जमीनी स्तर पर उन्हें गैस नहीं मिल रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताई स्थिति मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी अमित सोनी ने बताया कि वह वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि करीब 20-25 लोग अपने वाहन पर खाली गैस सिलेंडर लेकर खड़े हैं और जिलाधिकारी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि लोग गैस की किल्लत से परेशान हैं और अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए भटक रहे हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *