इटावा में बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा आगरा-कानपुर हाईवे पर रविवार रात करीब आठ बजे बड़ा हादसा हो गया। माडल पार्क के सामने एक तेज रफ्तार ब्रेजा विटारा कार ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी महेवा भिजवाया। गंभीर रूप से घायल भोला पुत्र जुगल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबकि कन्हैया और ममता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल सभी बिहार राज्य के नवादा जनपद के थाना रूपऊ क्षेत्र के गांव फुंदी फरेंदा के निवासी बताए गए हैं। ये लोग औरैया जनपद के मिहोली स्थित जय मंगला ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते हैं। रविवार को यह सभी परिवार सहित बिहार से ट्रेन द्वारा इटावा पहुंचे थे, जहां से ऑटो लेकर भट्ठा जा रहे थे। घायलों में भोला पुत्र जुगल, सरिता पत्नी गुरुसहाय, मुकेश पुत्र गौरीशंकर, गुरुसहाय पुत्र मंगल, सुमन पुत्री कन्हैया, अंकुश पुत्र कन्हैया, कन्हैया पुत्र नामालूम, किरन पुत्री कन्हैया, चंदा देवी पत्नी मुकेश, ममता पत्नी कन्हैया, विकास पुत्र गुरुसहाय, दुलारी पत्नी गुरुसहाय और ऑटो चालक अमित पुत्र लोकपाल निवासी कुसमरा, मैनपुरी (हाल पक्का बाग, इटावा) शामिल हैं। कार में सवार चालक और उसके साथी हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया है। भट्ठा मालिक भी सूचना पर सीएचसी महेवा पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने यातायात सामान्य कराया।
https://ift.tt/01gFtzR
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply