DniNews.Live

इटावा प्रधान डाकघर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल कर दी धमकी, 19 बम और विस्फोट का किया दावा, झूठा निकला मामला


                 इटावा प्रधान डाकघर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल कर दी धमकी, 19 बम और विस्फोट का किया दावा, झूठा निकला मामला

इटावा प्रधान डाकघर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल कर दी धमकी, 19 बम और विस्फोट का किया दावा, झूठा निकला मामला

इटावा जिले के प्रधान डाकघर को साइनाइड गैस बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लखनऊ स्थित मुख्यालय को भेजे गए एक अज्ञात ईमेल में 19 बम रखे होने और दोपहर 2:10 बजे विस्फोट की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और मामले को अफवाह माना गया। सुबह जैसे ही लखनऊ मुख्यालय से इटावा के प्रधान डाकघर को बम की सूचना मिली, वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ईमेल में दावा किया गया था कि डाकघर के वॉशरूम और पासपोर्ट सेवा केंद्र में साइनाइड गैस से भरे 19 बम रखे गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि तय समय पर धमाके होंगे, जिससे सभी को तुरंत बाहर निकलने को कहा गया। पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने घंटों की सघन जांच सूचना मिलते ही डाकघर अधीक्षक ने तुरंत पुलिस को खबर दी। इसके बाद पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर को खाली कराया और गहन चेकिंग अभियान शुरू किया। कई घंटों तक हर कोने की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। साइबर सेल जुटी जांच में, शरारती तत्व की तलाश घटना के बाद पुलिस ने इसे शरारती तत्व द्वारा फैलाया गया झूठा संदेश माना है। अब साइबर सेल की टीम उस अज्ञात ईमेल आईडी की जांच कर रही है, जिससे यह धमकी भेजी गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की अफवाह फैलाकर दहशत फैलाने वालों पर रोक लगाई जा सके।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *