इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की तरफ से ‘LSG नेक्स्ट-जेन डे’ मनाया गया। इस दौरान सुपर सिक्स बॉल कांटेस्ट में LSG कप्तान ऋषभ पंत ने सबसे लंबा छक्का मारा। दूसरे नंबर पर मिशेल मार्श रहे। खिलाड़ियों ने सिग्नेचर टेनिस बॉल्स दर्शकों की ओर फेंके। 9 हजार बच्चों ने LSG की नई टीशर्ट पहनकर उनको चीयर किया। प्रमोशनल कार्यक्रम में 9 हजार स्कूली बच्चों ने लाइव संगीत की धुनों पर जोरदार तालियां बजाकर टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों ने ग्राउंड का चक्कर लगाया। खिलाड़ियों-बच्चों के बीच मजेदार इंटरैक्शन भी हुआ। ऋषभ पंत ने बच्चों और फैंस को मोटिवेट किया। वह ग्राउंड पर फुटबॉल खेलते हुए भी नजर आए। तस्वीरें देखिए… खिलाड़ियों ने मैदान में की ग्रांड एंट्री स्टेडियम में ऋषभ पंत के साथ LSG टीम के सभी खिलाड़ियों ने एंट्री की। ऑटोग्राफ की गेंद बैट से मारकर और सीधे थ्रो कर दर्शकों के पास भेजी। इसके बाद खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। ऋषभ ने लगाए सबसे लंबे शॉट्स इसके बाद सुपर सिक्स बॉल कांटेस्ट हुआ। मिशेल मार्श ने 6 बाल खेली और सिर्फ एक छक्का लगाया। एडम मार्कम छक्का नहीं लगा सके। ऋषभ पंत ने पहले टेनिस से गेंद खेली। इसके बाद बैट से एक दो गेंद खेली। हिम्मत सिंह ने बड़ी हिट्स लगाने की कोशिश की। दूसरी बार बैटिंग करने उतरे ऋषभ पंत पहली बॉल पर बीट हुए। इसके बाद बड़ी हिट्स लगाने की कोशिश की। उन्होंने मेडान और फाइन लेग पर लंबी हिट्स लगाईं। सबसे लंबा छक्का भी लगाया। इसके साथ ही स्वीप शॉट्स भी लगाए। मैदान पर मौजूद कैमरा मैन और स्टाफ को नीचे बैठना पड़ा। पंत ने दर्शकों से कहा- एंजॉय करो, खुश रहो। ऋषभ पंत बोले- सपोर्ट करने के लिए थैंक्यू बॉलीवुड के गानों के साथ में LSG का एंथम बजा। ऋषभ पंत से एक फैन ने सवाल किया कि लास्ट ईयर जब आपने सेंचुरी मारी तो आइकॉनिक फ्लिप किया था। क्या इस बार भी ऐसा करेंगे। इसके जवाब में ऋषभ पंत ने कहा- इस बार भी सेंचुरी मारेंगे, लेकिन फ्लिप मारना सिचुएशन पर डिपेंड करता है। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने दर्शकों का हाथ जोड़कर आभार जताया। मैदान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मिशेल मार्श के साथ में मस्ती करते हुए दिखे। मौके पर ऋषभ पंत ने कहा- LSG को सपोर्ट करने जितने लोग आ रहे हैं। सभी को थैंक यू सो मच। सभी लोग एंजॉय करो, सपोर्ट करने के लिए सभी को धन्यवाद। फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस स्टेडियम में ऋषभ पंत फुटबॉल खेलकर प्रैक्टिस करते नजर आए। साथी खिलाड़ियों ने उनका भरपूर साथ दिया। स्टेडियम में मौजूद बच्चे भी पंत के मूव देखकर एन्जॉय करते नजर आए। काफी देर तक प्रैक्टिस सेशन चला।

Leave a Reply