DniNews.Live

इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, VIDEO:सब्जी विक्रेता की दुकान जली, बड़ा हादसा टला

इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र में इकदिल हाइवे पुल के पास कंपोजिट शराब की दुकान के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज लपटों ने पास में लगी सब्जी की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक दुकानदार की पूरी दुकान जलकर राख हो गई। हालांकि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रांसफार्मर में अचानक उठीं तेज लपटें बुधवार सुबह इकदिल पुल के पास रोजाना की तरह सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें लगाए हुए थे। इसी दौरान अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई और कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आग बढ़ती देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी दुकानें बचाने में जुट गए। सब्जी विक्रेता को भारी नुकसान आग की चपेट में आकर विष्णु राजपूत की सब्जी की दुकान पूरी तरह जल गई। दुकान में रखा तख्त, तट्टर और सभी सब्जियां जलकर राख हो गईं। इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनकी रोजमर्रा की आजीविका पर असर पड़ा है। पुलिस और बिजली विभाग की तत्परता से टला हादसा घटना की सूचना मिलते ही इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया गया। बिजलीघर से सप्लाई बंद कर दी गई, जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *