किशनगंज की शादीशुदा महिला अपना घर छोड़ कर प्रेमी से मिलने पटना पहुंच गई। दोनों 2 महीने से इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने 6 दिन पहले शादी करने की योजना बनाई। लेकिन, सोमवार को पुलिस ने इन्हें गांधी मैदान में पकड़ लिया। बता दें कि किशनगंज के टेढ़ागाछ थाने में परिजनों ने महिला की गुमशुदगी की शिकायत की थी। ये घर से 3 दिसंबर को बकरी चराने के बहाने निकली थी और 4 तारीख को सीधे पटना अपने आशिक के पास पहुंच गई। महिला का नाम ममता (26) है। ममता 4 दिन तक अपने प्रेमी के साथ लिविंग में रही। प्रेमी सन्नी नेउरा थाना के गोरना गांव, पटना का रहने वाला है। ये एसके पूरी थाना के कृष्णा अपार्टमेंट के पास नाई का काम करता है। ममता कहती है कि वो अक्सर सन्नी का इंस्टाग्राम पर वीडियो देखती रहती थी। वो उसे काफी पसंद आता था। इसी दौरान हम लोगों ने 2 महीने पहले एक दूसरे से नंबर शेयर किया। फोन पर बातचीत होने लगी। सन्नी ने मुझे मिलने के लिए पटना बुलाया और मैं चली आई। यहां आई तो पिता चला यह भी पहले से शादीशुदा है। मैं उलझन में पड़ गई थी। इसने मेरे ऊपर जादू टोना टोटका कर दिया था। पत्नी दूसरे लड़के के साथ भाग गई थी सन्नी ने बताया कि उसकी पत्नी एक साल पहले छोड़कर दूसरे लड़के के साथ भाग गई थी। इस कारण वो अकेला महसूस कर रहा था। इसी बीच इंस्टाग्राम पर किशनगंज की रहने वाली महिला ममता से दोस्ती हो गई। बातचीत होते होते प्यार हो गया, और ये मेरे पास आ गई। इसके आने के बाद मैंने मंदिर में इसके साथ शादी की। फिर पास में एक रेंट पर रूम लिया। ममता और मैं पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। इसी बीच इसके मामा का फोन सोमवार के दिन आया। मिलने के लिए गांधी मैदान पटना बुलाया और मिलने आए ,तो पुलिस से पकड़वा दिया। सन्नी का इंस्टाग्राम देख लड़की के मामा पहुंचे पटना लड़की के मामा और परिजन 7 तारीख को पटना आ गए थे। मामा ने बताया कि सन्नी इंस्टाग्राम पर वीडियो डालते रहता था। इसी बीच मेरी भांजी के साथ उसने एक वीडियो डाला। जिसमें एक पोस्टर दिखा, जिस पर पटना लिखा था। कन्फर्म हो गए कि लड़की पटना में ही है। फिर हमलोग खोजते-खोजते पटना आ गए। लड़के से जब लोकेशन पूछ रहा था तो कभी छपरा, तो कभी वैशाली बता रहा था। मैंने कोर्ट मैरिज कराने का बहाना बना कर दोनों को मिलने के लिए बुलाया। फिर दोनों इस बात पर राजी हो गए, और गांधी मैदान पटना के पास मिलने के लिए आ गए। फिर मैंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
https://ift.tt/JH1s4mX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply