DniNews.Live

इंश्योरेंस एजेंट बनकर ठगी:पॉलिसी रिन्यू के नाम पर 51 हजार रुपए ऐंठे, 15 महीने बाद दर्ज हुआ केस

लखनऊ के चौपटिया चौक इलाके में फर्जी इंश्योरेंस एजेंट बनकर युवक से ठगी कर ली। जालसाज ने पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर युवक से 51 हजार रुपए से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करा ली। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। चौपटिया चौक निवासी अभय प्रकाश ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को वह अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर खुद को मैक्स इंश्योरेंस का एजेंट बताया। उसने कहा कि उनकी पॉलिसी तत्काल रिन्यू नहीं कराई गई तो कैंसिल हो जाएगी। बातों में आकर अभय ने ठग पर भरोसा कर लिया। कॉलर ने उन्हें पहले पंजाब नेशनल बैंक का एक खाता नंबर भेजा। जिस पर अभय ने 51 हजार 125 रुपए ट्रांसफर किए लेकिन पेमेंट फेल हो गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा कॉल कर दूसरा खाता नंबर भारतीय स्टेट बैंक का भेजा और उसी पर पेमेंट करने को कहा। अभय ने गूगल पे के जरिए रुपए सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब पॉलिसी रिन्यू नहीं हुई, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय का कहना है मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *