DniNews.Live

इंटर की स्टूडेंट से घर में घुसकर दुष्कर्म:प्रयागराज में घर में अकेला देख आरोपी जबरन घर में घुसा, मुंह दबाकर की दरिंदगी

प्रयागराज के जार्जटाउन में इंटर की स्टूडेंट से घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। वह घर में अकेली थी और इसी दौरान खुद को प्रतियोगी छात्र बताने वाला आरोपी भीतर घुस आया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी विकास कुमार यादव जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस को दिए बयान में उसने कहा है कि वह कई साल से शहर में रहकर तैयारी कर रहा है। उसने बताया है कि वह छात्रा को पहले से जानता था लेकिन छात्रा ने इससे इंकार किया है। अंबेडकर नगर की रहने वाली
छात्रा मूल रूप से अम्बेडकर नगर की रहने वाली है। वह जार्जटाउन में अपने चाचा-चाची के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात उसके चाचा -चाची कहीं चले गए थे और रात में वह घर पर अकेली थी। बोला, शोर मचाया तो जान से मार दूंगा
उसने पुलिस को बताया, इसी दौरान विकास कमरे में घुस आया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उसने उसका मुंह दबा दिया और फिर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी दी। इसी दौरान अगल-बगल रहने वाले लोग आ गए और उनकी आहट सुनकर आरोपी छिप गया। इसके बाद मौका पाकर भाग निकला। जेल भेजा गया
जानकारी पर छात्रा के चाचा-चाची आ गए और फिर मामले की शिकायत जार्जटाउन थाने में की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और बृहस्पतिवार को उसे केपी ग्राउंड के पास अस्थाई बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि विकास मूल रूप से जौनपुर के सिकरारा मोमिनपुर कला गांव का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *