दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट और इंटरनेशनल किकबॉक्सर सनी सिंह के नाम एक और बढ़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें तीन जानें-मानें संस्थाओं का ऑफिशियल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। इन संस्थाओं में ऐश्प्रा फाउंडेशन (स्पोर्ट्स), फ्लाईअप फाउंडेशन (नवाचार लैब) और यूनाइटेड यूथ एसोसिएशन ऑफ पूर्वांचल शामिल है। सनी सिंह को यह उपलब्धि उनकी खेल की काबिलियत और सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए मिली है। इससे पहले भी उन्होंने खेल जगत में अपनी मेहनत के दम बड़ी सफलता हासिल की है। किकबॉक्सिंग वे लगातार 3 बार नेशनल मेडलिस्ट और 2 बार इंटरनेशनल मेडलिस्ट रह चुके हैं। वहीं उज्बेकिस्तान में आयोजित किकबॉक्सिंग वर्ल्ड कप दुनिया के टॉप 10 खिलाड़ियों में से 5वीं रैंक और अबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप दुनिया के टॉप 20 फाइटर्स में 9वीं रैंक हासिल कर विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
कुलपति ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कहा- यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। हमें हर्ष है कि सनी सिंह को इन संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। सनी न केवल खेल के मैदान में, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगी-अतुल सराफ
ऐश्प्रा ग्रुप के चेयरमैन अतुल सराफ ने कहा- सनी सिंह केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। ऐश्प्रा फाउंडेशन हमेशा उभरती प्रतिभाओं के साथ खड़ा है। सनी की ऊर्जा युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करेगी। इनोवेशन लैब के लिए सनी से बेहतर कोई चेहरा नहीं- अभय
फ्लाईअप फाउंडेशन के संस्थापक अभय सिंह ने कहा कि इनोवेशन लैब के लिए सनी से बेहतर कोई चेहरा नहीं हो सकता था। जिस तरह वे तकनीक और खेल के बीच संतुलन बनाते हैं, वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतरीन मिसाल है। युवाओं के लिए एक बेंचमार्क सेट किया- नारायण दत्त
यूनाइटेड यूथ एसोसिएशन के संस्थापक नारायण दत्त पाठक ने कहा कि सनी सिंह ने पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक बेंचमार्क सेट किया है। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक सच्चा आइकन बनाती है।” खेल जगत में अब तक उपलब्धि
लगातार 3 बार नेशनल मेडलिस्ट (2023-2025): राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई। 2 बार अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट (2025-2026): तिरंगे का मान वैश्विक स्तर पर बढ़ाया। वर्ल्ड कप (उज्बेकिस्तान) दुनिया के टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल होते हुए 5वीं रैंक हासिल की। वर्ल्ड चैंपियनशिप (अबू धाबी, UAE) दुनिया के टॉप 20 फाइटर्स में 9वीं रैंक पर रहे।

Leave a Reply