क्राइम रिपोर्टर|बेतिया नगर निगम क्षेत्र में सन सरैया के पासी टोला के लिए चंद्रावत नदी पर 12.36 लाख की लागत से बने छठ पूजा घाट के निर्माण का महापौर ने जेई उदय कुमार और अन्य के साथ निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद दर्जनों महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी स्थानीय महादलित बस्ती की इस मांग को पूरा करने के लिए महापौर के साथ नगर निगम प्रशासन का भी आभार जताया। महापौर ने कहा कि जन आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षा के लिए चंद्रावत नदी को मूल रूप लाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार,जिला प्रशासन और नगर निगम बोर्ड भी इसके लिए दृढ़ संकल्पित है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने वार्ड 42 में हुसैन खां के घर से रेयाज खां के घर तक करीब दस लाख से और वार्ड 41 के डीह टोला में राम जानकी मंदिर से लालू महतो के घर तक कुल 12.85 लाख की लागत से बनी 12 फीट चौड़ी पीसीसी रोड के दोनों किनारों को टूटने से बचाने के लिए समतल रूप में मिट्टी डाल कर सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया। कहा आगे से जब भी सड़क निर्माण का प्राक्कलन बनाने में अनिवार्य रूप से आरसीसी नाला के निर्माण को भी शामिल करने का आदेश नगर निगम के कनीय अभियंता उदय कुमार को दिया।
https://ift.tt/XNbK02B
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply