![]()
आवारा कुत्ते ने मासूम का चेहरा नोंचा:संभल में चल रहा इलाज, डेढ़ साल का बच्चा आंगन में खेल रहा था
संभल में मंगलवार को आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे का चेहरा नोंच लिया। इससे मासूम बुरी तरह से घायल हो गया। दक्ष नाम का डेढ़ साल का बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था। परिवार के सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां आया और बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह लहूलुहान हो गया। अस्पताल में चल रहा इलाज
बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। हमले के बाद परिजन घायल बच्चे को तत्काल संभल जिला अस्पताल ले गए। वहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चे के चेहरे पर गहरे घाव हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर चिंता है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने कुत्ते को पकड़ने की अपील की ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने, उनकी नसबंदी और टीकाकरण के लिए जल्द अभियान चलाया जाए। साथ ही, उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply