खगड़िया के परबत्ता विधायक बाबूलाल सौर्य ने आलोक कुमार हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना को एक सुनियोजित हत्या करार दिया और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया। यह मामला अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है। विधायक सौर्य भाजपा नेता और ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के गया स्थित अशोक नगर आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। विधायक बोले- युवक की सोची-समझी साजिश के तहत मर्डर भाजपा नेता आशुतोष कुमार ने अपने भाई आलोक की मौत को एक सोची-समझी साजिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी राहुल चंद्रवंशी, उसका भाई चंदन चंद्रवंशी और उनके गुर्गों की भूमिका सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रही है। हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप आशुतोष कुमार के अनुसार, आरोपियों ने आलोक को गाड़ी से धक्का मारा, जिससे वह दीवार और वाहन के बीच बुरी तरह फंस गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, बल्कि वे बाहर निकलकर बातचीत करते रहे और अपने परिजनों को बुलाते रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साक्ष्य मिटाने की नीयत से आरोपियों ने पहले अपने भतीजे और उसके दोस्तों को मौके से भगाया और वाहन हटवाया। लगभग एक घंटे तक आलोक को अस्पताल नहीं ले जाने दिया गया। इस दौरान हथियार लहराकर और गाली-गलौज कर आसपास के लोगों को डराया गया। जब आलोक को त्रिदेव अस्पताल ले जाया गया, तो वहां भी धमकी देकर भर्ती नहीं होने दिया गया। बाद में उसे सरकारी अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज में अत्यधिक देरी के कारण आलोक की जान नहीं बचाई जा सकी। विधायक ने आंदोलन की चेतावनी दी आशुतोष कुमार ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 22 दिसंबर तक देवघर और झारखंड प्रशासन सभी हत्यारों की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं करता है तो 23 दिसंबर को न्याय के लिए देवघर की सड़कों पर जनआंदोलन किया जाएगा। वहीं विधायक बाबूलाल सौर्य ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अपराधी चाहे कहीं भी छिपे हों, उन्हें खोजकर कानून के तहत सख्त सजा दिलाई जाएगी।
https://ift.tt/TOS2JQx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply