औरंगाबाद में पुलिस ने 16 दिन से लापता विक्षिप्त महिला को परिजनों को सौंप दिया है। महिला चार दिन पहले भटकते हुए अंबा क्षेत्र में पहुंची थी। जहां गश्ती दल की नजर उस पर पड़ी। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। जिसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित रखा। पहचान के लिए तस्वीर आसपास के सभी थानों को भेजी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना साझा की गई। लगातार प्रयासों के बाद महिला की पहचान भोजपुर जिले के सीकरहटा गांव निवासी सन्नी देओल की पत्नी रीता(25) के तौर पर हुई। जिसके बाद परिजनों को जानकारी दी गई।
पुलिस का जताया आभार आरा के करनौल चांदी गांव के निवासी भाई अर्जुन कुमार ने बताया कि बहन रीता अपने ससुराल वालों के साथ खेत में धान काटने गई थी। सोलह दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को चरपोखरी थाना के चौकीदार अर्जुन कुमार के घर पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मेरी बहन अंबा थाना में सुरक्षित है। यह खबर मिलते ही बहनोई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ थाने पर पहुंचा। रीता को सुरक्षित देखा। इसके लिए अंबा पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने में एसआई राजा कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए महिला की देखभाल की और पूरी जिम्मेदारी के साथ पहचान सुनिश्चित कर परिजनों को सौंपा। इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।
https://ift.tt/0cJaCrP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply