आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार ऑटो पलट गई। हादसे में 2 सगी बहन समेत 5 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उदवंतनगर PHC में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव निवासी राज कुमार साह की पत्नी मीरा देवी(30), भलुआना निवासी जितेंद्र साह की सीमा देवी(35) समेत अन्य शामिल है। दोनों जख्मी महिला रिश्ते में सगी बहन हैं। घटना उदवंतनगर गांव के पास की है। बहन के साथ लौट रही थी घायल मीरा ने बताया कि उनके पति राज कुमार साह बीमार है। पथरी के ऑपरेशन के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में एडमिट कराया था। इसके बाद हम अपनी बड़ी बहन को लाने और घर से सामान लाने के लिए गांव गई थी। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन से ऑटो ड्राइवर चकमा गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में घायल एक महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि एक महिला के दोनों पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों महिलाओं का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर दिया गया है।
https://ift.tt/lXnOJaI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply