दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दवा लेने के लिए घर से निकला था। परिजनों को GRP से हादसे की सूचना मिली। मृतक मुन्ना कुमार(21) मदरहा गांव का रहने वाला था। घटना आरा स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित वाशिंग पिट के पास की है। इधर,मृतक के बहनोई गुड्डू साह ने बताया कि मुन्ना के मां के पैर में दर्द था। दवा लेने के लिए सुबह सात बजे घर से निकला था। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई। सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य आरा रेल थाना पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घर में मचा कोहराम मुन्ना छह भाई-बहन में सबसे छोटा था। पिछले साल फरवरी में शादी हुई थी। आठ दिन पहले बेटे का जन्म हुआ था। परिवार में मां लालमुनी कुंअर, पत्नी पूजा कुमारी और नवजात पुत्र है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
https://ift.tt/AwJynqa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply