आरा में घरेलू विवाद में बेटे ने मां पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। पड़ोसियों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता की पहचान कामता राम की पत्नी कुंती देवी(62) के तौर पर हुई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन अंबेडकर कॉलोनी की है। पीड़िता ने बताया कि मेरे पति रिक्शा चलाते हैं। किसी तरह से हमदोनों जीवन यापन करते हैं। बेटा जितेंद्र उर्फ चुन्नू राम अक्सर नशे की हालत में हमारे साथ मारपीट करता है। पहले भी कई बार प्रताड़ित कर चुका है। गुरुवार देर रात शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। कुछ देर बाद शांत हो गया। शुक्रवार की शाम चापाकल पर पानी लेने गई थी, वो फिर गाली देने लगा। विरोध करने पर कहने लगा कि वो अपने पति की कमाई खुद खर्च कर लेती है और उसे कुछ नहीं मिलता। इस पर मैंने कहा कि बुढ़ापे में उनके पिता मेहनत कर रहे हैं, जबकि बेटे को उनका सहारा बनना चाहिए। इसी बात पर वह उग्र हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कुंता देवी ने आगे कहा कि मेरी बात से बेटा नाराज हो गया। अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुझे मारने लगा। धारदार चाकू से हाथ पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। इसके बाद मुझे अस्पताल पहुंचाया। बेटे पर मारपीट और चाकू से हमला करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
https://ift.tt/2FW9nVi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply