DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आराधना के लिए देश-विदेश से पहुंचते हैं श्रद्धालु

सिटी रिपोर्टर | औरंगाबाद/ देव सूर्योपासना की नगरी देव में शनिवार को चार दिवसीय देव कार्तिक मेला–2025 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के वातावरण में किया गया। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसपी अंबरिश राहुल ,डीडीसी अनन्या सिंह ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार गीत के सामूहिक गायन से हुआ, जिससे पूरा पंडाल देशभक्ति और गौरव की भावना से गूंज उठा। तत्पश्चात स्वागत समारोह में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मधुर स्वर में स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। अतिथियों का अभिनंदन पौधा प्रदान कर किया गया। यह हरियाली और स्वच्छता के संदेश को भी दर्शाता था। इस अवसर पर अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) उपेंद्र पंडित, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रत्ना प्रियदर्शनी, जिला योजना पदाधिकारी अविनाश प्रकाश, वरीय उप समाहर्ता बेबी प्रिया, जिला आपदा प्रभारी अंतरा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी देव, अंचलाधिकारी देव, मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठन तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। भगवान भास्कर की आराधना से देव सूर्य नगरी की पहचान उन्होंने आगे कहा कि देव सूर्य नगरी की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान भगवान भास्कर की आराधना से जुड़ी है, और यह हमारी जिम्मेदारी है कि इस विरासत को प्रेम, अनुशासन और सहयोग की भावना से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सफाई, सुरक्षा और सहयोग के प्रति सजग रहें, ताकि छठ महापर्व का यह आयोजन श्रद्धा के साथ-साथ अनुशासन का भी उदाहरण बने।उद्घाटन समारोह के उपरांत जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सूर्यकुंड तालाब पहुंचकर वहां आयोजित दिव्य सूर्य महाआरती सह गंगा आरती भास्कर में भाग लिया।


https://ift.tt/Wu83c9z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *