DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

आरटीई के तहत 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी

जमुई | जिले के सभी प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में शिक्षा का अधिकार के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलाभकारी समूह एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुल 183 निजी विद्यालयों में निर्धारित सीटों के विरुद्ध पहली कक्षा में नामांकन हेतु आवेदन लिए गए। सभी 10 प्रखंडों से कुल 1877 आवेदन प्राप्त हुए हैं। ज्ञानदीप पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का सत्यापन संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर किया जा रहा है। अब तक 1475 आवेदनों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जबकि 40 आवेदन अभी लंबित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 362 आवेदन आवश्यक दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए हैं। लंबित आवेदनों में सबसे अधिक 39 आवेदन झाझा प्रखंड में लंबित हैं। वहीं अस्वीकृत आवेदनों की संख्या भी झाझा में सर्वाधिक 98 दर्ज की गई है। प्रखंड स्तर पर सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रेंडमाइजेशन प्रणाली के माध्यम से पात्र छात्र-छात्राओं को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र बच्चों को आरटीई के तहत नामांकन का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।


https://ift.tt/HFRome1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *