सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शेखपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत सिरारी गांव के आम के पेड़ का पौधा उखाड़ दिए जाने के विवाद को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की सहायता से घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। जहां घायलों की पहचान बाल्मीकि शर्मा की पत्नी नीलम देवी, पुत्री संगीता कुमारी, शोभा कुमारी, पुत्र सुनील कुमार का नाम शामिल है। घायलों ने बताया कि एक दिन पहले शेखर राम का पुत्र उसके आम के पेड़ के पौधे को उखाड़ दिया था। इसकी शिकायत किए जाने पर गांव के ही कारु राम का पुत्र गणेश राम, अजीत राम सहित 6 लोगों ने लोहे के रॉड तथा लाठी डंडों से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई गई है। इस बाबत सिरारी थाना अध्यक्ष आयुष कुमार ने बताया कि इन दोनों पक्षों के बीच आम का पेड़ उखाड़ दिए जाने को लेकर घटी है। उन्होंने बताया कि पुलिस वाहन से 2 गंभीर रूप से घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर इस घटना के बाद दोनो पक्ष के बीच तनाव व्याप्त है।
https://ift.tt/Oz5sGT7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply