वाराणसी में गैस सिलेंडर के लिए अभी लोग परेशान हैं। ईद और संडे पड़ने की वजह से सोमवार को गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर बड़ी संख्या में कस्टमर्स पहुंचने लगे। एजेंसियों पर पहुंचने वाले ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्होंने कई दिनों पहले ही ऑनलाइन बुकिंग करा ली है लेकिन सिलेंडर अभी तक नहीं मिल सकी। जिला महिला चिकित्सालय के रेडियोलाजिस्ट डॉ. रंजन गुप्ता कहते हैं, ‘मैं हर्ष गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए गया था तो बताया गया कि 25 दिन बाद बुकिंग होगी। इसके बाद हमने आनलाइन बुकिंग की तो मैसेज आया कि जल्द ही आपको सिलेंडर के लिए सूचित किया जाएगा। इसके बाद तीन दिन बाद फिर मैं काल किया तो मैसेज आया कि आपकी बुकिंग हो चुकी है… इंतजार करिए और धैर्य रखिए।
बुकिंग के 10 दिन बाद भी नहीं मिला सिलेंडर सुनील कुमार सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा, घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया था। हमने 13 मार्च को ही आनलाइन बुकिंग कराई थी। मोबाइल पर मैसेज आया कि 14 मार्च को सिलेंडर मिल जाएगा लेकिन अभी तक नहीं मिला। पिछले 10 दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं लेकिन प्रतिदिन यही आश्वासन दिया जा रहा है कि सिलेंडर आने वाला है जल्द ही मिल जाएगा। सुनील सिंह ने कहा, इसकी शिकायत आखिर किससे करूं? इसी तरह बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों से बिना गैस सिलेंडर लिए वापस चले जा रहे हैं। आमजन के साथ अन्याय हो रहा: पार्षद धूपचंडी वार्ड के पार्षद प्रमोद कुमार राय कहते हैं कि ‘प्रतिदिन लोग सिलेंडर के लिए आ रहे हैं। हम एजेंसी संचालकों से कहते हैं तो बताया जा रहा है कि सिलेंडर अभी नहीं उपलब्ध है। सरकार कह रही है कि गैस की कोई कमी नहीं है। यहां जनता के साथ अन्याय हो रहा है। DSO से हमने इस बात की शिकायत की तो उन्होंने कहा, सिलेंडर नहीं आ रहा है, लोगों से चूल्हे पर खाना बनवाने के लिए प्रेरित करें।’

Leave a Reply