भास्कर न्यूज | पहाड़पुर कृषि विज्ञान केंद्र, परसौनी में इफको किसान मित्र समूह पहाड़पुर के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, संतुलित उर्वरक उपयोग और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 70 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन पटना से आए डॉ. रमेश कुमार डॉ.आशीष राय डॉ. अंशु गंगवार ने संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए डॉ. रमेश कुमार ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करने और जैव उर्वरकों को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने नैनो डीएपी के प्रयोग की सही मात्रा, समय एवं विधि की विस्तृत जानकारी दी और इससे होने वाले लाभों को किसानों के साथ साझा किया। डॉ. रमेश कुमार ने नैनो डीएपी से जड़ शोधन, कंद शोधन और बीज शोधन की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाते हुए बताया कि इससे फसल की प्रारंभिक वृद्धि बेहतर होती है, लागत कम होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है। मृदा वैज्ञानिक डॉ. आशीष राय ने किसानों से नैनो उर्वरकों को अपनाने का आग्रह किया। इफको के उप क्षेत्र प्रबंधक सुजीत कुमार ने नैनो उर्वरकों से किसानों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो न्यूट्रिएंट के अधिक से अधिक प्रयोग पर जोर देते हुए बताया कि सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी के कारण उत्पादन प्रभावित होता है, जिसे संतुलित पोषण से दूर किया जा सकता है।
https://ift.tt/w4IOdrk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply