हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी मधुबनी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यर्थिता वापसी के बाद अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों के साथ सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक के साथ निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सदर चंदन कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी अभ्यर्थियों को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम नवाचार, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक दिशा निर्देश के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया गया कि सभा, जुलुस, नुक्कड़ नाटक, वाहन, लाउडस्पीकर से प्रचार प्रसार के लिए अनुमति का आवेदन सिंगल विंडो कोषांग, मधुबनी में ऑफलाइन, ऑनलाइन मोड में दे सकते हैं। अनुमति पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
https://ift.tt/9CrI6pW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply