Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में महिला ने की थी आत्महत्या, ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी फरार


                 आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में महिला ने की थी आत्महत्या, ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी फरार

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में महिला ने की थी आत्महत्या, ससुराल पक्ष के अन्य आरोपी फरार

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पति धर्मराज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह घटना फूलपुर मौरी गांव की अर्चना यादव से संबंधित है, जिनकी आत्महत्या के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। मृतका अर्चना (40) का विवाह 2010 में मुगलपुर मलाक तिलहाई गांव निवासी धर्मराज यादव के साथ हुआ था। अर्चना के भाई कमलेश कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अर्चना को दहेज और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप तहरीर के अनुसार, ससुर शिव बहादुर, सास, देवर संदीप और देवरानी शशि मिलकर अर्चना के साथ अक्सर मारपीट करते थे। उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया जाता था। इस लगातार हो रही प्रताड़ना के कारण अर्चना तनावग्रस्त रहने लगी थी। बताया गया है कि 3 अप्रैल 2026 को अर्चना ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी पति धर्मराज यादव को जमलामऊ से कुढ़ा गांव जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में नामजद अन्य आरोपी सास, ससुर, देवर और देवरानी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *