आज से तय रूट पर चलेंगे ई- रिक्शा व आटो:कानपुर यातायात विभाग ने जारी किए अलग-अलग रंगों के QR कोड, बिना कोड वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

कानपुर नगर के शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शा और ई-ऑटो के सुव्यवस्थित, नियंत्रित संचालन के लिए आज से यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने QR कोड स्टीकर अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत 25 फरवरी 2026 से रजिस्ट्रेशन और स्टीकर वितरण का अभियान शुरू किया गया। लगातार वाहन संचालकों को क्यूआर कोड स्टीकर वितरण के सम्बंध में जानकारी भी दी गई।
चालकों और वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए शहर के 37 थानों और एसीपी यातायात कार्यालयों में विशेष काउंटर बनाए गए हैं। यहां वाहन मालिक अपने कागजात आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा और आधार कार्ड की कॉपी जमा कर QR कोड स्टीकर प्राप्त किया। शहर में संचालित ई-रिक्शा व ई-आटो के जिम्मेदार चालकों ने क्यूआर कोड प्राप्त भी कर लिया। शहर में इन वाहनों में क्यूआर कोड लगे भी नजर आ रहें हैं। यातायात विभाग नें निर्देश जारी किये हैं कि जिन ई-रिक्शा और ई-ऑटो का रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन हो चुका है, वे केवल निर्धारित रूट पर ही संचालित होंगे। आज से बिना क्यू आर कोड वाले ई- रिक्शा व आटो पर होगी कार्रवाई
8 अप्रैल बुधवार से बिना QR कोड, रजिस्ट्रेशन या वेरिफिकेशन के चलते पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में निर्धारित रूट के हिसाब से ही ई-रिक्शा व आटो चलाए जाने के यातायात पुलिस ने निर्देश जारी किए हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein