होली के समय दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से पटना आने वाले विमानों का किराया दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। दरअसल, ट्रेनों की सीटें फुल हो चुकी हैं। इसका फायदा एयरलाइंस उठा रही हैं। 1 मार्च को दिल्ली से पटना का किराया 13 हजार, मुंबई से 16 हजार, हैदराबाद से 12 हजार तो बेंगलुरु से 15600 रुपए तक पहुंच गया है। इन शहरों से पटना का किराया आम दिनों में इससे आधा रहता है। यात्रियों को मजबूरी में महंगा टिकट बुक करना पड़ रहा है। ममता ट्रैवल्स के मैनेजर कुमुद रंजन ने बताया कि आने वाले दिनों में किराया में और बढ़ोतरी हो सकती है। अभी विमानों में सीमित सीटे बची हैं। 23 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक होली स्पेशल एसी और डीलक्स बसों का परिचालन होगा। परिवहन निगम ने 200 बसें चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को 50 से अधिक बसें चलेंगी। इन बसों का परिचालन दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के प्रमुख शहरों से पटना, नालंदा समेत बिहार के कई जिलों तक होगा। ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। सरकार ने बस किराया में 500 से 700 रुपए तक की सब्सिडी दी है। दिल्ली से पटना का सामान्य एसी किराया 1873 रुपए है। इसमें 619 रुपए की छूट मिलेगी। यात्री 1254 रुपए में सफर कर सकेंगे। वहीं अंबाला से पटना का किराया 2076 रुपए है। 742 रुपए सब्सिडी के बाद 1334 रुपए में उपलब्ध होगा।
https://ift.tt/qgJDSFl
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live