सीएम योगी गोरखपुर पहुंच गए है। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मे बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ साइबर फॉरेंसिक रिसर्च लैब का उद्घाटन करेंगे। सांसद रवि किशन और चुल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी और पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए है। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह लैब साइबर अपराधों की जांच में अहम भूमिका निभाएगी। छात्रों को भी आधुनिक डिजिटल तकनीकों की जानकारी देगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 144 छात्राओं के लिए एक नए एसी हॉस्टल की आधारशिला भी रखेंगे। यह हॉस्टल Power Grid Corporation of India के सहयोग से सीएसआर फंड के तहत करीब 13.66 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। साइबर अपराधों से निपटने के लिए बड़ा कदम देश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विश्वविद्यालय ने इस अत्याधुनिक लैब की स्थापना का निर्णय लिया था। अब यह लैब पूरी तरह तैयार है और पुलिस तथा छात्रों दोनों के लिए उपयोगी साबित होगी। आधुनिक तकनीकों से लैस होगी लैब इस लैब में कई उन्नत उपकरण लगाए गए हैं, जिनसे डिजिटल अपराधों की जांच आसान होगी:- एआई और डिजिटल फॉरेंसिक की उन्नत सुविधाएं लैब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध होगा, जिससे डिजिटल साक्ष्यों का तेजी से विश्लेषण किया जा सकेगा। इसके अलावा:- छात्रों और पुलिस दोनों को होगा फायदा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह लैब न केवल साइबर अपराध की जांच को मजबूत करेगी बल्कि छात्रों को भी प्रैक्टिकल ज्ञान देकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करेगी।

Leave a Reply