![]()
आज व कल बारिश व ओलावृष्टि की संभावना:आठ अप्रैल के बाद मौसम होगा साफ, लगातार बढेंगे तापमान
शहर में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 और 8 अप्रैल को तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बादल सक्रिय होंगे। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। तेज धूप ने कराया गर्मी का एहसास
सोमवार को दिन में तेज धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। सूरज की तीखी किरणों के चलते दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि बीते दो दिनों की बारिश का असर अभी भी बना हुआ है। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। तापमान में गिरावट के कारण रात के समय हल्की ठंड का एहसास भी लोगों को हुआ। आठ अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 8 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, जिससे एक बार फिर गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। हालांकि शनिवार व रविवार को हुई बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दी है।
बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 01 अप्रैल 18.6 35.8 02 अप्रैल 19.4 37.8 03 अप्रैल 22.4 35.8 04 अप्रैल 20.4 36.0 05 अप्रैल 16.6 34.0 06 अप्रैल 15.8 32.2 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 07 अप्रैल 17.0 33.0 08 अप्रैल 15.0 28.0 09 अप्रैल 17.0 32.0 10 अप्रैल 18.0 33.0 11 अप्रैल 19.0 35.0 (सोर्स – आईएमडी)
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply