वाराणसी के दालमंडी में आज तीसरे दिन मंगलवार को भी दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। मौजूदा समय में जिन 30 दुकानों को चिह्नित किया गया है उनपर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है। कुछ दुकानदार लगातार विरोध कर रहे हैं तो कुछ हाई कोर्ट तक पहुंच गए। स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि सरकार हम मुसलमानों को टारगेट कर रही है, इसी उद्देश्य से यहां ये सब तोड़फोड़ किया जा रहा है। दुकानदार शमशाद ने कहा, कि दालमंडी में अधिकांश मुसलमानों की दुकानें हैं इसलिए योगी सरकार लगातार परेशान कर रही है। 2027 में फिर से कैसे जीतना है इसके लिए यह किया जा रहा है। मुसलमानों को जितना परेशान करेंगे उतने इनके भक्त खुश रहेंगे। परवेज हसन ने कहा, यहां दाल मंडी में लोगों की रोजी रोटी जा चुकी है। सरकार को पहले यहां दुकानदारों को कुछ ठीक से मुआवजा देना चाहिए था। हम लोगों के साथ यहां अन्याय किया जा रहा है। जनता नाराज है, आने वाले समय में हम लोग इसका जवाब देंगे। दालमंडी के जरिए काशी विश्वनाथ पहुंचना होगा आसान दरअसल, दालमंडी की सड़क को माडल सड़क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। जब PM नरेंद्र मोदी वाराणसी के 51वें दौरे पर प पहुंचे थे तो उन्होंने ही इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। नई सड़क से लेकर चौक थाने तक 650 मीटर यह सड़क है, इसे अब 60 फीट चौड़ा किया जाना है। इसमें 30 फीट की सड़क रहेगी और दोनों तरफ 15-15 फीट की पटरी होगी। इससे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत भी मिलेगी। अभी तक दालमंडी वाली सड़क बहुत ही सकरी और घनी आबादी वाली है। यह शहर का सबसे बड़ा मार्केट माना जाता है। इस सड़क के चौड़ीकरण से श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचना और आसान होगा। मंदिर तक जाने का एक नया रास्ता होगा। इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 215 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।

Leave a Reply