DniNews.Live

आज कन्या पूजन करेंगे सीएम योगी:पांव पखारेंगे, आरती करेंगे; अपने हाथों से भोजन परोसेंगे

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वासंतिक (चैत्र) नवरात्र की नवमी तिथि (रामनवमी) पर शुक्रवार को गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना कर सुबह 10:30 बजे कन्या पूजन करेंगे। रामनवमी के शुभ उपलक्ष्य में वह दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में स्थित श्रीरामजानकी मंदिर और ओपन एयर थिएटर में आयोजित श्रीराम जन्मोत्सव में भी सम्मिलित होंगे। वासंतिक नवरात्र की नवमी तिथि पर गोरखनाथ मंदिर की शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद सीएम योगी, देवी स्वरूपा कन्याओं का पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे। बड़ी संख्या में कन्याएं इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगी। उनकी आरती उतारेंगे और अपने हाथों से परोसकर उन्हें भोजन कराएंगे। सीएम कन्याओं को दक्षिणा व उपहार प्रदान करेंगे। कन्या पूजन के साथ वह बटुक भैरव पूजन भी करेंगे। नवरात्र अनुष्ठान की पूर्णता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनवमी पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मोत्सव मनाएंगे।
इस दौरान वह श्रीराम के बाल स्वरूप को झूला झुलाएंगे। सीएम ने की महागौरी की पूजा चैत्र (वासंतिक) नवरात्र की अष्टमी तिथि पर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार रात गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में विधि विधान से मां महागौरी की पूजा अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार हवन व आरती के साथ मुख्यमंत्री ने अनुष्ठान पूर्ण किया और मां आदिशक्ति जगतजननी से प्रदेशवासियों के मंगल की प्रार्थना की।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *