![]()
आजमगढ़ में 5 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट:लूट, डकैती, गैंगस्टर और रंगदारी मांगने का आरोप
आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पांच शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निगरानी की जा रही है। जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य मकसद जिले में अपराध की घटनाओं को रोकना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट
जिले के एसएसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देश पर जिले के पास थाना क्षेत्र के अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जिन पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिले के थाना सिधारी के अपराधी हरिवंश गोपाल पुत्र श्रीराम, निवासी भदुली, थाना सिधारी, पर गैंगस्टर, डकैती, लूट, धोखाधड़ी, चोरी, अवैध शस्त्र जैसे संगीन अपराध करने का शातिर और अभ्यस्त अपराधी है। जिसका हिस्ट्रीशीट क्रम संख्या 75 A है। जिसका हिस्ट्रीशीट थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़ पर खोला गया है। अहरौला के अपराधी राजन पुत्र राजू गौतम निवासी वार्ड न. 3 ( सल्लाहगढ़) नगर पंचायत कस्बा माहुल थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ मारपीट, अवैध तमंचा रखने, चोरी व जालसाजी/धोखाधड़ी करने का अभ्यस्त अपराधी है। जिसका हिस्ट्रीशीट क्रम संख्या 36 B है। आरोपी पर 9 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। थाना अहरौला के अपराधी शेरू यादव उर्फ भोलू यादव पुत्र स्व. मिट्ठू यादव उर्फ दाताराम यादव निवासी ग्राम कोर्राघाटमपुर थाना अहरौला गैगेस्टर, लूट व धोखाधड़ी करने का अभ्यस्त अपराधी है। जिसका हिस्ट्रीशीट क्रम संख्या 35 B है।, जिसका हिस्ट्रीशीट थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ पर खोला गया है। थाना मुबारकपुर के अपराधी बृजेश उर्फ मलिक पुत्र निंरकार निवासी ग्राम गजहडा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ चोरी व नकबजनी का अभ्यस्त अपराधी है। जिसका हिस्ट्रीशीट क्रम संख्या 32 B है, जिसका हिस्ट्रीशीट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ पर खोला गया है। इसके साथ ही थाना जीयनपुर के अपराधी राज उर्फ सवरिया पुत्र सुरेश राम निवासी गडेरीपट्टी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, गैंगेस्टर, चेन स्नैचिंग तथा चोरी का अभ्यस्त अपराधी है जिसका हिस्ट्रीशीट 20 A है। जिसका हिस्ट्रीशीट थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ पर खोला गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है कि अभ्यस्त व सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कर अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीट खोलकर विधिक कार्यवाही करें.
Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply