आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में एंटी करप्शन यूनिट ने छापेमारी करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिले के हरैया ब्लॉक क्षेत्र में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत सोनकर अपने पिता गोविंद लाल सोनकर की मौत के बाद उनके स्थान पर मृतक आश्रित कोटे के तहत नौकरी पाए थे। सोविंद लाल सोनकर भी हरैया ब्लॉक में काफी दिनों तक ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे । आकस्मिक मृत्यु हो गई थी उनके स्थान पर उनके बेटे की शशिकांत सोनकर की नौकरी लगी थी। शशिकांत सोनकर भी वर्तमान समय में हरैया ब्लॉक पर तैनात थे। बछऊरखुर्द, दान शनिचरा व कई ग्राम सभा के वर्तमान में उसका चार्ज था। मंगलवार दोपहर शशिकांत सोनकर को बनकटा चौक पर रंगे हाथ घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया। शशिकांत सोनकर बनकटा चौक पर एक प्राइवेट कमरा लेकर ऑफिस बना रखे थे। बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम में ₹10000 घूस लेते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी शशिकांत सोनकर और पंचायत सहायक चंद्रेश यादव को रंग हाथ गिरफ्तार किया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है। बिल को पास करने के लिए मांगी थी रिश्वत
इस मामले में एंटी करप्शन यूनिट को पीड़ित अमित कुमार यादव ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि आजमगढ़ में पूर्व प्रधानी के दौरान कराए गए विकास कार्यों के खर्चे से संबंधित बिल को पास करने के लिए आरोपी शशिकांत सोनकर ₹10000 की रिश्वत मांग रहा था। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन किस टीम में इंस्पेक्टर संतोष कुमार दीक्षित, कमलेश कुमार पासवान, हरबंस कुमार शुक्ला सहित बड़ी संख्या में टीम के कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply