आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को मुबारकपुर थाने की पुलिस यूपी गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में छापेमारी करने गई थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान अभियुक्त विमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एकजुट होकर गाली-गलौज की और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में सब-इंस्पेक्टर मुरारी मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। आरोपियों को भेजा जा रहा जेल
मामले की विवेचना कर रहे सब-इंस्पेक्टर धीरेंद्र नारायण शुक्ला ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि विमलेश यादव समेत सभी आरोपी फरार होने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विमलेश यादव, पूजा कुमारी, रेखा यादव, गुड़िया यादव, नीलम यादव और सरिता देवी को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के कब्जे से 5,800 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और दो धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है, जहां से उन्हें जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply