DniNews.Live

आजमगढ़ में विधायक समर्थक पर दर्ज हुआ मुकदमा:अस्पताल में घुसकर पिस्टल निकालकर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के आराजीबाग स्थित सलमानी हॉस्पिटल में मरीज देखने पहुंचे आजमगढ़ के गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद के समर्थक पर आईसीयू के कर्मचारी सूरज मौर्य के साथ मारपीट किए जाने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सूरज मौर्य ने आरोप लगाया कि मैं अस्पताल में नर्सिंग का काम करता हूं। 19 मार्च को सलमानी हॉस्पिटल में आईसीयू वार्ड के बेड नंबर 6 पर मरीज रामनेत यादव की देखरेख कर रहा था। इस दौरान विधायक नफीस अहमद मरीज को देखने आए उनसे बात करने लगे। कुछ समय बाद हमने कहा कि आप बात कर चुके हैं और बाहर जाइए। इस बात से सपा विधायक नाराज हो गए और उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति जिसका नाम गुफरान था उसने मुझे कहा कि तुम कौन होते हो बाहर करने वाले इतना कहते हुए अपने कमर में लगी हुई पिस्तौल निकाल कर मेरी कनपटी पर लगा दिया और जान से मारने की धमकी दिया। आरोपी ने जान से मारने की नीयत से मेरा गला भी दबा दिया इसके बाद पिटाई भी की। जब लोग इकट्ठा होने लगे तो गाली गलौज और जांच से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका फुटेज भी आ गया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *