आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:3 अप्रैल को विवाद होने पर चाकू मारा था, मुठभेड़ में पकड़ा गया
![]()
आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:3 अप्रैल को विवाद होने पर चाकू मारा था, मुठभेड़ में पकड़ा गया
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात आपसी विवाद में चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। 3 अप्रैल की रात आरोपी ने एक युवक हस्सान की चाकू मार कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित नौशाद अहमद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी पुलिस की विवेचना के दौरान अभियुक्त इरफान का नाम सामने आया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
मुबारकपुर थाने की पुलिस देर रात दामोदरपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल उपयुक्त की पहचान इरफान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आपसी विवाद के चलते चाकू मारा था। जिससे युवक की मौत हो गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
