आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के बयान पर सपा का पलटवार:नफरत का वातावरण बनाना चाहती है भाजपा, विश्वास नहीं था कि मुख्यमंत्री बोलेंगे इतना झूठ


                 आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के बयान पर सपा का पलटवार:नफरत का वातावरण बनाना चाहती है भाजपा, विश्वास नहीं था कि मुख्यमंत्री बोलेंगे इतना झूठ

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के बयान पर सपा का पलटवार:नफरत का वातावरण बनाना चाहती है भाजपा, विश्वास नहीं था कि मुख्यमंत्री बोलेंगे इतना झूठ

आजमगढ़ में एक दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डेयरी के उद्घाटन समारोह में कहा था कि पहले आजमगढ़ का नाम सुनते ही लोग भगा देते थे। जब से भाजपा की सरकार आई है। आजमगढ़ के लोगों को भी सम्मान मिल रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर समाजवादी पार्टी ने पलटवार किया है। सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने सपा विधायकों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आजमगढ़ में विकास के जो भी कार्य हुए हैं उसे समाजवादी पार्टी ने कराया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का बयान की पूर्वांचल का विकास समाजवादी पार्टी के एजेंडे में नहीं था। पूरी तरह से तथ्यहीन है। मुख्यमंत्री इतना झूठ बोलेंगे हमें विश्वास नहीं था। सपा जिला अध्यक्ष का कहना है कि सपा के राज में बना लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे सबसे बढ़िया एक्सप्रेसवे माना जाता है। जबकि लखनऊ से गाजीपुर तक बना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे घटिया स्तर का बना हुआ है। जिसके कारण आए दिन इस एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार पर एक भी शब्द नहीं बोला बार-बार यही कहते रहे की आजमगढ़ का नाम पहले बदनाम था। शायद मुख्यमंत्री भूल गए की आजमगढ़ विद्वानों का जिला है। राहुल सांकृत्यायन जैसा विद्वान गोरखपुर में नहीं है।
सपा ने किया पूर्वांचल का विकाश
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव का कहना है कि आजमगढ़ को कमिश्नरी बनाने, चीनी मिल, पीजीआई मेडिकल कॉलेज, कृषि विश्वविद्यालय, महिला अस्पताल,सदर, फूलपुर, लालगंज में ट्रामा सेंटर, तरवां, अहरौला में 100-100 बेड का हॉस्पिटल, मार्टिनगंज नई तहसील बनाने का काम सपा ने किया। अधिवक्ताओं के लिए चैंबरों का निर्माण, विपणन केंद्र, मुबारकपुर आजमगढ़ रोडवेज, दीदारगंज अतरौलिया, मेंहनगर, मुबारकपुर रोडवेज का निर्माण, तहसील मुख्यालयों पर 132 विद्युत उपकेंद्र, कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण, मंडल कारागार का निर्माण, हवाई पट्टी मंदुरी का निर्माण कराया। भाजपा के लोगों का झूठ बोलना धर्म व राजनीति है तथा दूसरी सरकारों द्वारा किए गए कार्यों को अपना बताने व बोर्ड लगाने की आदत है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके चहेते सजातीय व्यक्ति द्वारा डेयरी लगाए जाने पर आयोजित कार्यक्रम के लिए सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर, कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य कर भीड़ दिखाई गई। जनपद की कानून व्यवस्था है। करणी सेना जिसको मुख्यमंत्री का संरक्षण है वे लोग अलग से संगठन बनाकर पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों को पुलिस प्रशासन के माध्यम से परेशान कर रहे हैं दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का एनकाउंटर किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक-नफीस अहमद, अखिलेश यादव सपा प्रवक्ता विवेक सिंह उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein