आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर आपूर्ति विभाग और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लगातार जिले में सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया है। जिले के लालगंज में भूसे में छुपाकर रखे गए 24 सिलेंडर पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बरामद किया है। इस अभियान के तहत 3 दिन पूर्व बिलरियागंज थाना क्षेत्र में 642 गैस सिलेंडरों के ब्लैक मार्केटिंग किए जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके साथ ही एक दिन पूर्व निजामाबाद मिर्जापुर अतरौलिया में भी छापेमारी करते हुए आधा दर्जन से अधिक सिलेंडरों की बरामदगी की गई थी। इसी क्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मिथिलेश सिंह और पूर्ति निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव और मनोज कुमार सिंह की टीम ने हाफिजपुर चौराहे के निकट एक गिनती पर छापेमारी की जहां गिनती में गैस चूल्हे की रिपेयरिंग का काम होता था। निरीक्षण के दौरान इंडियन गैस एजेंसी के कमर्शियल सिलेंडर दो एलपीजी सिलेंडर और गैस रिफिलिंग मशीन बरामद की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। लालगंज में बरामद हुए 24 सिलेंडर
आपूर्ति विभाग की टीम ने लालगंज में छापेमारी करते हुए धीरेंद्र तिवारी के घर के अंदर भूसे से भरे हुए एक कमरे में 24 सिलेंडर बरामद किए। बरामद किए गए सिलेंडरों में 19 घरेलू पांच व्यवसायिक सिलेंडर थे। इस मामले में देवगांव कोतवाली की पुलिस को तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। बताते चले कि जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर लगातार जिले में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान चलाया गया है इस अभियान का मकसद गैस की ब्लैक मार्केटिंग को रोकना है। इसके साथ ही आम जनमानत से इस बात की भी अपील की जा रही है कि किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।

Leave a Reply